Friendship Day 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : जहां आज पूरा देश फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मना रहा हैं। वहीं कमाल आर खान (Kamal R Khan) उर्फ केआरके (KRK) का एक ट्विट (Tweet) लोगों को हैरत में डाल दिया हैं। केआरके का ये ट्वीट बॉलीवुड स्टार सलमान खान के लिए हैं। केआरके ने आज इस खास मौके पर सलमान खान को याद किया हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सलमान खान को फ्रेंडशिप डे भी विश किया हैं। जहां केआरके बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधने से नहीं चूकते वहीं आज सलमान खान के लिए उनका हाव-भाव काफी बदला नजर आया हैं।

    दरअसल, केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से सलमान खान को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय सलमान खान आपको फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! गिले शिकवे भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ो।’ साथ ही केआरके ने एक गुलाब का फूल भी शेयर किया है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में सलमान खान को भी टैग किया हैं। जो अब ट्विटर यूजर्स को हैरत में डाल दिया हैं। लोग यह तक कयास लगा रहे हैं कि क्या अब केआरके सलमान खान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।

    उनके इस ट्वीट पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अभी भी उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही हैं कि आखिर ये ट्वीट किस तरफ इशारा कर रहा हैं। केआरके सलमान खान के फिल्मों का निगेटिव रिव्यु भी कर चुके हैं। केआरके और सलमान खान के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। इतना ही नहीं इनका विवाद कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। केआरके सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं। वहीं सलमान खान की टीम ने भी केआरके पर मानहानि का दावा किया था।