‘पुष्पा 2’ में कास्ट किए जाने को लेकर मनोज बाजपेयी का खुलासा, ट्वीट कर कही ये बात

    Loading

    मुंबई: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से बॉलीवुड के विशेष लोकप्रियता हासिल की। हिंदी भाषिक लोगों ने भी उनकी फिल्म को काफी पसंद किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘पुष्पा द राइज’ को काफी पसंद किया गया। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानि ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। अल्लू अर्जुन के फैन्स ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मीडिया में पिछले दिनों खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ में मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) भी अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म में उनका किरदार एक पुलिस अधिकारी का होगा। 

    मनोज वाजपेयी से जुड़ी यह खबर फैंस के बीच वायरल होने के बाद अब अभिनेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज ने एक ट्वीट कर लिखा-  ‘आपको यह खबर कहां से मिलती है?’ अभिनेता के इस पोस्ट से साफ हो जाता है कि वह पुष्पा में काम नहीं कर रहे हैं। 

     

    फिल्म ‘पुष्पा द राइज 2021’ में दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। पुष्पा: द राइज का निर्देशन सुकुमार द्वारी ने किया है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस दूसरे पार्ट का नाम है ‘पुष्पा: द रूल’। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ 2023 में रिलीज होगी।