मनोज बाजपेयी की ‘सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर’ डॉक्यूमेंट्री रिलीज के लिए तैयार, बोले- ‘जानकारी से मैं खुद हैरान था…’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) हमेशा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर’ (Secrets of the Kohinoor) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस डॉक्यूमेंट्री से कोहिनूर हीरे का इतिहास दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में मनोज वाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘ इस डॉक्यूमेंट्री के कारण उन्हें कोहिनूर हीरे के इतिहास का पता चला।’ इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अभिनेता ने कहा, ‘कोहिनूर हीरे को लेकर पिछले कई सालों से चर्चा चल रही है। लेकिन हम बहुत सी बातें नहीं जानते। दुनिया में बहुत से लोग कोहिनूर हीरे के बारे में नहीं जानते हैं। डॉक्यूमेंट्री में दी गई जानकारी से मैं खुद हैरान था। अब दर्शक भी इससे हैरान होने वाले हैं।’

    इस डॉक्यूमेंट्री में कुछ विशेषज्ञ कोहिरनूर हीरे की कीमत के साथ-साथ इस हीरे के वजन के बारे में बताएंगे। डॉ. शशि थरूर, इतिहासकार इरफान हाशबीब, डॉ. एड्रिएन म्यूनिख, प्रो. फरहत नसरीन, के.के. मोहम्मद, डॉ. मानवेंद्र कुमार पुंधीर, नवतेज सरना, जे. साई दीपक, डॉ. डेनियल किन्से, डॉ. माइल्स टेलर और मास्टर डायमंड पॉलिशर सुश्री पॉलीन विलेम्स जैसे लोग डॉक्यूमेंट्री में दर्शकों को जानकारी देते दिखाई देंगे।

    राघव जयरथ ने इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया है। डॉक्यूमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर’ का प्रीमियर 4 अगस्त को डिस्कवरी प्लस पर होगा।