Meet Jahnavi Prabhu Arora and Meghna Erande Joshi at 5 pm today at FACEBOOK LIVE-LOCKDOWN VIBES

कोरोना वायरस के बीच नवभारत ने नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के तौर पर मराठी प्लेबैक सिंगर जाह्नवी प्रभु अरोड़ा और अदाकारा एवं वॉइस ओवर आर्टिस्ट मेघना एरंडे जोशी उपस्तिथ रहने वाली है।

Loading

नागपुर. कोरोना वायरस के बीच नवभारत ने नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के तौर पर मराठी प्लेबैक सिंगर जाह्नवी प्रभु अरोड़ा और अदाकारा एवं वॉइस ओवर आर्टिस्ट मेघना एरंडे जोशी उपस्तिथ रहने वाली है। आज शाम 5 बजे दोनों ही नवभारत के फेसबुक पेज पर अपने फैंस के साथ रूबरू होने वाली है। इस लाइव सेशन में जाह्नवी और मेघना कोरोना वायरस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाली है। वही ‘क्वारंटाइन के दौरान मनोरंजन’ पर भी अपने फैंस से बाते करने वाली है।  

बता दे कि जाह्नवी प्रभु ने मराठी में कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाये है। जाह्नवी ने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू किया था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज सिंगर्स के साथ गाने गाये है। जाह्नवी प्रभु अरोड़ा की आवाज लोगो के दिलों को छु लिया है। जाह्नवी ने फिल्मों के अलावा टीवी शो के टाइटल ट्रैक भी गाये है। उन्हें कई अवोर्ड्स से नवाजा भी गया है। उनकी सुरीली आवाज किसी को भी दीवाना कर सकती है। जाह्नवी ने जी टीवी का पॉपुलर मराठी शो ‘उंच माझा झोका’ का टाइटल ट्रैक गाया था। इस गाने के वजह से काफी पॉपुलर हो गयी थी।

वही मेघना एरंडे जोशी कॉमेडी अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह एक अग्रणी और प्रसिद्ध डबिंग, वॉयसओवर और मिमिक्री कलाकार भी हैं। एक मराठी माध्यम के स्कूल में शिक्षित होने के बावजूद, उन्होंने कई अंग्रेजी और हिंदी श्रृंखलाओं के लिए आवाज़ दी है। उन्होंने हैरी पॉटर और कई अन्य कार्टून श्रृंखलाओं जैसे कार्टून के लिए डब किया है जो आप पोगो या कार्टून चैनलों पर देखते हैं।उन्होंने बचपन से ही मराठी नाटकों में अभिनय किया है। वह अभी भी एंकरिंग / डबिंग करना पसंद करती हैं और उन्होंने सीमित संख्या में टीवी और फिल्में की हैं। उन्होंने श्रीराम फाइनेंस और सचिन ट्रेवल्स के लिए कॉर्पोरेट शो भी किए हैं।

इससे पहले नवभारत-नवराष्ट्र: LOCKDOWN VIBES कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, मासिक पत्रिका बिज़नेस वर्ल्ड मैगज़ीन के अध्यक्ष व मुख्य संपादक डॉ.अनुराग बत्रा, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष अमित तिवारी,नागपुर एंजल के को-फाउंडर शशिकांत चौधरी,  शिवचरित्र के अभ्यासक और कॉर्पोरेट ट्रेनर डॉ. सुमंत टेकाडे ने ज्ञान वर्धक बाते बता कर जनता का मार्गदर्शन किया था।