Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर फिल्म डायरेक्टर (Director) और प्रोड्यूसर (Producer) करण जौहर (Karan Johar) आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण का जन्म 25 मई, 1972 को मुंबई में हुआ था। डायरेक्टर को सुबह से उनके चाहने वालों से बर्थडे विशेस मिल रहे हैं। वहीं करण जौहर ने भी अपने फैंस को अपने बर्थडे पर खास ट्रीट दिया है। करण ने अपने डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

जी हां, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। करण जौहर ने फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। करण जौहर ने रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा, “एक पूर्ण ‘हार्टथ्रोब’, जो अपनी आस्तीन पर अपना दिल पहनता है – रॉकी से मिलें!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वहीं आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा, “देवियों और सज्जनों, रानी यहां आपका दिल चुराने के लिए है – रानी से मिलें!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा, “यह रॉकी और रानी की दुनिया है और आप इसमें रहने वाले हैं! लेकिन देखते रहिए, क्योंकि आप उनके परिवार से भी मिलने वाले हैं! ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में।” वहीं अब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर उनके फैंस का दिल जीत रहा है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

गौरतलब है कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर सात साल बाद कमबैक किया है। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।