Adipurush Twitter Review
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : एक्टर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) आज, 16 जून को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं। वहीं कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस थिएटरों की तरफ रुख कर चुके हैं।

वहीं दर्शकों में फिल्म को देखने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब फिल्म को लेकर ट्विटर रिव्यु (Twitter Review) भी सामने आने लगे हैं। लोग फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोग थिएटरों के बाहर निकलने के बाद जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं। अगर ट्विटर रिव्यु की माने तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

फिल्म में प्रभास का एंट्री सीन फैंस के दिलों को छू रहा है। जहां फैंस को फिल्म का फर्स्ट हाफ पसंद आया है तो वहीं फिल्म में एक्शन सीन को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, फिल्म का सेकंड हाफ लोगों को उतना ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई है। वहीं फिल्म के VFX की भी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को मॉर्डन युग का रामायण बता रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में एक्टर प्रभास भगवान राम के साथ-साथ राम के पिता राजा दशरथ के रोल में भी नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान रावण का किरदार कर रहे हैं जबकि सनी सिंह लक्षमण की भूमिका में हैं और देवदत्त गजानन नागे हनुमान जी के रोल में हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।