7 April Movie Release
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। फिल्म कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। वहीं अप्रैल का महीना भी फुल एंटरटेन वाला होगा। अप्रैल महीने में कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं कल यानि की 7 अप्रैल को तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें दो फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी तो वहीं एक वेब सीरीज का आप घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर लुफ्त उठा सकते हैं।    

गुमराह (Gumraah)

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अभिनीत फिल्म ‘गुमराह’ कल यानि 7 अप्रैल को थिएटरों में रिलीज होगी। वर्धन केतकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मृणाल एक कॉप की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल होगा। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है।  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

16 अगस्त, 1947 (August 16 1947) 

गौतम कार्तिक और रेवती की स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ’16 अगस्त, 1947′ भी 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एनएस पोनकुमार ने किया है। फिल्म की कहानी भारतीय गांव पर आधारित है, जहां एक आदमी ब्रिटिश शासकों के खिलाफ आवाज उठाता है। जिसके बाद क्रांति शुरू हो जाती है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautham Karthik (@gauthamramkarthik)

जुबली (Jubilee)

सीरीज ’जुबली’ 7 अप्रैल, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी, प्रसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं।