Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: ‘द केरला स्टोरी’ के रिलीज होते ही विरोध-प्रदर्शन का सिलिसिला भी शुरू हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि केरल के कई जिलों में इसकी स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। बता दें कि इस फिल्म पर बैन लगाने को लेकर कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने इसकी रिलीज रोकने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद फिल्म को आज रिलीज कर दिया गया।

फिल्म कर रही है विरोध का सामना

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के भारत के दक्षिणी राज्य केरल की 32 हजार महिलाओं की कहानी है। फिल्म में दावा किया गया है कि इन महिलाओं को जबरन इस्लाम धर्म में शामिल किया गया और उन्हें सीरिया भेजा गया। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही विवादों में आई इस फिल्म को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बाद में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले में घुसकर इसे राजनीतिक रंग दे दिया। उन्होंने फिल्म की कहानी को संघ परिवार की झूठ की फैक्ट्री का उत्पाद बताया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Kerala Story (@the.kerala.story)

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म की कहानी

मुस्लिम लीग के साथ-साथ शशि थरूर ने भी उस व्यक्ति को 1 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की, जो फिल्म की इस कहानी का सबूत दे दे कि केरल में 32,000 महिलाओं का जबरन धर्मांतरण कराया गया। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म की कहानी के सच्ची घटनाओं पर आधारित होने का दावा किया है और वो अपनी बात पर डटे हुए हैं।