priyanka-chopra--husband-nick-jonas-share-video-goes-viral

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका और निक के फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतज़ार रहता है। ऐसे में अब इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक अपने भाइयों जो और केविन जोनस के साथ परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच निक ने प्रियंका के लिए ऐसा कुछ कहा जिसके लिए जमकर सीटियां और तालियां बजीं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    वायरल वीडियो में निक प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा- शादी करना मेरी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा और सही फैसला रहा है। भगवन का शुक्र है कि मुझे एकदम परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला है।’ निक की इस बात से उनके दोनों भाई ने भी सहमति जताई।

    गौतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो टेक्स्ट फॉर यू और मैट्रिक्स 4 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद इन दिनों वो रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है। इन फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस हॉलीवुड सिने वर्ल्ड में भी अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में हैं।