Akshay Kumar contributed Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

    Loading

    मुंबई : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आगामी रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर तलवार लटक रही है। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म 21 जनवरी को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब देश में बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों के कारण प्रतिबंधो पर बढ़ावा फिर से शुरू कर दिया गया है। 

    जिसके चलते इस फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। जब कोरोना का कहर देश में कुछ कम होगा तब यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।  हालांकि, आगे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। राज्यों में धीरे-धीरे सिनेमाघरों में उपस्थिति की संख्या घटाई जा रही है। वहीं, दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को रात 8 बजे तक ही खोलने की अनुमति है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

    सोनू सूद और संजय दत्त भी शामिल है

    कुछ दिनों पहले इस फिल्म को लेकर अजमेर में गुर्जर समाज ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। गुर्जर समाज का कहना था, की इतिहास के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए इस फिल्म का टाइटल बदला जाए। पृथ्वीराज फिल्म को चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अक्की और मानुषी छिल्लर के साथ-साथ सोनू सूद और संजय दत्त भी शामिल है।