राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार की होगी अंतिम विदाई, अभिनेता की एक झलक के लिए बेताब हुए फैंस

    Loading

    Puneeth Rajkumar’s final farewell with state honors, fans desperate for a glimpse of the actor: साउथ अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) ने शुक्रवार को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वह 46 साल के थे। उनकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। पुनीत राजकुमार के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अभिनेता ने आखिरी सांस ली। पुनीत की मौत के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी हैं।

    फैंस की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने कई इलाकों में धारा 144 लागू की है। एएऩआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय अंतिम संस्कार के लिए अभिनेता के बड़ी बेटी का इंतजार हो गया है। जो पढ़ाई के लिए यूएस में रहती हैं। बेटी भारत आने के बाद ही पुनीत राजकुमार को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बेंगलुरु में दो रातों के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया हैं।

     

    साउथ के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जताया है। अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, तापसी पन्नू, राम गोपाल वर्मा, बोनी कपूर, सोनू सूद, अनिल कपूर, ऋचा चड्ढा, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है।