रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लगेगा बड़ा झटका, फिल्म ’83’ हुई ऑनलाइन Leak

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंताजर कर रहे थे। आज 24 दिसंबर को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला हैं। फिल्म को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन अब रिलीज के ठीक बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

    दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी मूवी टोरेंट साइट्स जैसे फिल्मिआप, ऑनलाइन मूवी वॉचेस, 123 मूवी, 123 मूवी रूल्ज, और अन्य पायरेटेड साइट्स पर उपलब्ध है। यह टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। ऑनलाइन लीक बॉक्स ऑफिस नंबरों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ भी लीक हो गई है।

    गौरतलब है कि फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका रोमी देव (कपिल देव की पत्नी) की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म शुक्रवार को 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।