रणवीर सिंग-दीपिका पादुकोण बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी, मुंबई में खरीदा इतने करोड़ का आलिशान घर, देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज अलग-अलग जगहों पर अपना पैसा लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी लाइफस्टाइल हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा के विषय बनी रहती हैं। ऐसे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।  इंडस्ट्री के इस सबसे चर्चित कपल में से एक दीपिका-रणवीर ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। इस आलीशान अपार्टमेंट का एक वीडियो सामने आया है। ये सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

    वीडियो में आप देख सकते है कि एक कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट नजर आ रहा है। जहां काम चल रहा है। इसके अलावा, अपार्टमेंट को कैमरे द्वारा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले के बहुत करीब दिखाया गया है। इस वीडियो में दावा किया है कि ह वीडियो रणवीर और दीपिका के नए घर का है। आप भी नजर डाले इस वीडियो पर- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का यह घर बांद्रा यानी पूर्वी मुंबई में स्थित है जो मुंबई का हाई-फाई में से एक है। खास यह कि यह घर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के ‘मन्नत’ बंगले के ठीक बगल में है। इस आलिशान घर को रणवीर और दीपिका ने 7.13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी पर खरीदा है। इस सेलिब्रिटी कपल का घर समुद्र की ओर है। तो इसमें कोई शक नहीं है कि आपको वहां से मुंबई के नीले समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस घर की कीमत 119 करोड़ रुपए है।