रणवीर सिंह ने कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

    Loading

    मुंबई : अभिनेता (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने गुरुवार (Thursday) को पूर्व क्रिकेट (Cricket) कप्तान (Captain) कपिल देव (Kapil Dev) के 63वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ’83’ में महान खिलाड़ी की भूमिका निभाने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी।

    रणवीर ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “असली सख्त जान कपिल देव को जन्मदिन की बधाई, मेरे लिए यह बेहद सम्मान की बात है कि स्क्रीन पर आपकी चैंपियन भावना को प्रदर्शित करने का मुझे मौका मिला। “यह फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में कपिल देव की कप्तानी में भारत की जीत पर आधारित है, जिसमें भारत ने फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह अब तक कई फिल्में कर चुके है।  जिसमें बैंड बाजा बारात, लूटेरे, गुंडे, किल दिल, हे ब्रो, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे, पद्मावत, सिम्बा, सूर्यवंशी, शामिल है।  इसके साथ ही इनकी आगामी फिल्में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जयेशभाई जोरदार, सर्कस है। (एजेंसी)