Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं एक्टर आजकल ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। अभी सुबह अभिनेता ने अपने प्रशसंकों से एक गुड न्यूज़ शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली के मौके पर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी ये खुशी थमी नहीं थी कि भाईजान ने एक और हंसी का गुब्बारा फोड़ दिया है।

    उन्होंने अपनी दूसरी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। उनकी ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज होगी। मतलब नए साल पर त्योहारों पर एक्शन का धमाल होने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस साल क्रिसमस पर फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज हो रही है। सलमान खान ने इस खुशी की जानकारी को अपने इंस्टाग्राम पर अपने फर्स्ट लुक को शेयर कर दिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘टाइगर 3’ अब दीवाली 2023 पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद 2023 पर। आइए ईद, दिवाली ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ के साथ मनाएं। और ‘सर्कस’ के साथ यह क्रिसमस।’ उनके इस खबर को सुनकर फैंस के खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। गौरतलब है कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल साउथ के सुपरस्टार जगपति बाबू और वेंकटेश भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2023 में रिलीज होगी। सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ को भी होस्ट कर रहे है।