तलाक के खबरों के बीच तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची सामंथा अक्किनेनी, यूं लगाई पत्रकार को लताड़, देखें वीडियो

    Loading

    Samantha Akkineni reached Tirupati Balaji temple amid reports of divorce, lashed out at journalist, watch video: साउथ अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो,  सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। और तो और इन खबरों को हवा तब लगी जब सामंथा अक्किनेनी ने अपने नाम के आगे से  नागा चैतन्य का सरनेम हटा दिया। खैर, बीते दिन अभिनेत्री सामंथा तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान भगवान के दर पर अभिनेत्री अकेले ही नजर आई। इस दौरान वहां पर मौजूद पत्रकार ने उन्हें उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया। इस पर सामंथा अक्किनेनी उस पत्रकार पर नाराज होती दिखाई दी। 

    वीडियो में आप देख सकते है कि सामंथा अक्किनेनी तिरुपति बालाजी भगवान का दर्शन लेकर जैसे ही बाहर निकलती है वैसे ही मीडिया उन्हें घेर लेती हैं। लगातार अभिनेत्री से उनकी शादी से जुड़े सवाल करते दिखाई देते है। सामंथा अक्किनेनी ने पत्रकार का जवाब देते हुए कहती है कि क्या मंदिर में आए हो बुद्धा?’ आप भी देखें इस वीडियो को- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes_raja_2.o (@memesraja2.o)

    साउथ अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैंस बार-बार देख रहे है।