पति नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा के बाद सामंथा ने साझा की पहली तस्वीर

    Loading

    Samantha shares first picture after announced separation from husband Naga Chaitanya: साउथ अदाकारा सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया में यह खबर तेज थी कि नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे है। मीडिया में खबर सामने के बाद हाल ही में नागा और सामंथा ने अपने तलाक को आधिकारिक करते हुए खुलासा किया कि ‘हम एक दूसरे से अलग हो रह है। हमने अलग होने के फैसला लिया है।‘ तलाक के ऐलान के बाद से नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी के फैंस के बीच काफी निराशा देखने को मिली। यह दोनों लगातार कुछ घंटों पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दिए थे। 

    नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें सामंथा व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ अपने बालों में फुल लगाए हुए है। अदाकारा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बताया कि वह 8 अक्टूबर को लैक्म फैशन वीक का हिस्सा बनेगी।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

     

    साउथ अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने अपनी यह तस्वीर तकरीबन 3 घंटे पहले शेयर की थी जिसे 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। अदाकारा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।