फोटो खिंचवाने आए फैन पर भड़कीं शहनाज गिल, बोलीं- ‘तुम्हें क्या लगा कि तुम्हारा दोस्त…’

    Loading

    मुंबई: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने फैंस पर भड़कती दिखाई दी। दरअसल, शहनाज गिल बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में थीं। बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और झगड़ा उनके फैन्स के फेवरेट थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज को दुखी देखकर कई फैंस के होश उड़ गए। लंबे समय तक वह इस दुख भरे दौर से बाहर नहीं आ सकीं। लेकिन अब शहनाज ने खुद को संभाला है और फिर से काम करना शुरू कर दिया है। अब वह फिर से अपने आसपास फैन्स की भीड़ में नजर आ रही हैं। वह समय-समय पर उन लोगों को फोटो देती रहती हैं, जो उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं। वो जहां भी जाती हैं फैंस उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए बेताब रहते हैं।  

    हाल ही में शहनाज गिल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।  फिर क्या था उनके फैंस उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए लाइन में लग गए। इसी दौरान फोटो क्लिक कराते हुए एक ने ऐसी हरकत कर दी कि शहनाज को गुस्सा आ गया और वो फैंस पर भड़कती दिखाई दी।  वीडियो में शहनाज गिल एयरपोर्ट पहुंचती नजर आ रही हैं। मीडिया फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए अचनाक लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद एक के बाद एक उनके फैंस उनके साथ तस्वीरें लेने लगे। इसी बीच एक शख्स वहां आया और शहनाज के कंधे पर हाथ करने की कोशिश करने लगा। फिर क्या अभिनेत्री ने फैंस को पीछे धकेल दिया। इसके बाद शख्य को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने शहनाज से माफी म,मांगने लगा। हालांकि बाद में शहनाज ने उन्हें अपने साथ तस्वीरें लेने की इजाजत दे दी। तस्वीरें खिंचवाने के बाद शहनाज गिल उस शख्य को कहा कि ‘तुम्हें क्या लगा कि तुम्हारा दोस्त है?’ देखें वीडियो- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे है।