‘घरवा अइती ए जीजा’ गाने की धूम, अरविंद अकेला कल्लू ‘जीजा’ तो शिल्पी राघवानी ने ‘साली’ बन दर्शकों का जीता मन

    Loading

    मुंबई: अरविंद अकेला कल्लू किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते है। उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंताजर करते हैं। सिंगर के गाने भोजपुरी दर्शक खासा पसंद करते दिखाई देते है। खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, नीलकमल सिंह, गुंजन सिंह, समर सिंह स्टारर गाना भोजपुरी देवी गीत 2022 रिलीज के बाद अरविंद अकेला कल्लू एक और गाना दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। इस गए गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu ) के अलावा खूबसूरत अदाकारा शिल्पी राज (Shilpi Raj ) भी नजर आ रही है। ‘घरवा अइती ए जीजा’ (Gharwa Aiti Ae Jija) यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। गाने रिलीज से बाद से दर्शकों के बीच धूम मचाता दिखाई दे रहा है। 

    कुछ घंटो पहले रिलीज इस गाने को अब तक 209,615 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि फैंस गाने पर कमेंट्स की बरसात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी नजर डाले इस गाने पर –

     

     ‘घरवा अइती ए जीजा’ इस गाने को बेहद खास अंदाज में फिल्माया गया है। गाने को शिल्पी राज और कल्लू ने अपनी आवाज दी है। वेब म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर दर्शक गाने को दे सकते है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू-शिल्पी राघवानी जीजा-साली की भूमिका में दिखाई दे रहे है। शिल्पी राघवानी अपने जीजा कल्लू से घर आने के लिए बोल रही हैं।