Sidharth Shukla
Sidharth Shukla

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हो गया है। उनका निधन कल सुबह यानी 2 सितम्बर को सुबह 9.25 मिनट पर निधन हुआ। ख़बरों के मुताबित उन्हें  कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। उनका शव कूपर अस्पताल में था और पंचनामा किया जा रहा था। इससे पहले खबरों के मुताबिक उन्हें रात को सोते समय कुछ दवा खाई थी और वह सोने चले गए सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार और घर में मौजूद सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वालो को एक बड़ा सदमा लगा है।

    अब एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। लेकिन अब खबरों की मानें तो रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ की मौत की वजह नहीं पता चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार केमिकल एनालिसिस के बाद ही एक्टर की मौत की असली वजह पता चल सकेगी। आपको बता दें केमिकल एनालिसिस से यह पता चलता है कि सिद्धार्थ के शरीर में जहर था की नहीं। साथ ही ये भी पता चलता है की उसे कोई बीमारी तो नहीं थी। 

    गौरतलब है कि सिद्धार्थ के फॅमिली डॉक्टर की सलाह पर मुंबई के कूपर अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर द‍िया गया था। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। उन्हें “बालिका वधू”  से घर-घर प्रसिद्ध मिली थी। उन्हें टेलीविजन शो “बाबुल का आंगन छूटे ना” में मुख्य भूमिका मिली थी। इसके अलावा दिल से दिल तक, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भी सिद्धार्थ ने अपनी छाप छोड़ी थी। 

    आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। सिद्धार्थ हमेशा की रुचि हमेशा से ही बिजनेस में थी। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। सिद्धार्थ ने एक बार बताया था कि साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था। जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई।