सोफिया हयात, करण जौहर
सोफिया हयात, करण जौहर

करण जौहर लगातार बाकी कंटेस्टंट्स को फटकार और शमिता शेट्टी की वकालत करते दिखाई दिए।

    Loading

    Sofia Hayat accuses Karan Johar on increasing nepotism, says- ‘Insulting people for TRP…’: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) लगातार चर्चा में बना हुआ हैं।  करण इसे होस्ट करते दिखाई दे रहे है। इस बार ‘संडे का वार’ एपिसोड में करण जौहर घर में रह रहे कंटेस्टंट्स को जमकर लताड़ लगाते दिखाई दिए। इस दौरान करण, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के प्रति सॉफ्ट दिखाई दिए। करण जौहर लगातार बाकी कंटेस्टंट्स को फटकार और शमिता शेट्टी की वकालत करते दिखाई दिए। करण का यह व्यवहार सोशल मीडिया के यूजर को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। वह पिछले कुछ दिनों से ट्रोल होते नजर आ रहे हैं। 

    ऐसे में ‘बिग बॉस 7’ की कंटेस्टेंट रही सोफिया हयान (Sofia Hayat) भी करण जौहर की क्लास लेती दिखाई दी। ET से बातचीत के दौरान अदाकारा ने कहा कि ‘शो के दौरान करण जौहर पक्षपात करते दिखाई दिए। वह तो सलमान खान से भी बदतर हैं। शो के दौरान वह हिंसा और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते नजर आए। यह शो अगर यूके (UK) में होता तो करण को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता और शो भी बंद हो जाता। यह शो हिंसक व्यवहार और आक्रामकता बढ़ाते हुए नजर आ रहा है। हाई टीआरपी के लिए करण जौहर हर लिमिट पार कर रहे हैं।‘ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pratik AND Akshra (@pratikakshra)

    अदाकारा ने आगे कहा ‘भारत एक आध्यात्मिकता की भूमि है। यहां पर सिखाया जाता है कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि करण और बिग बॉस इस धर्म के खिलाफ जा रहे हैं। वह इस शो के जरिए लगातार शांति और प्रेम की ईश्वर की इच्छा का अपमान कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य है कि लोग ऐसे शो को देख रहे हैं। यह शो देखने के बाद भारत के बच्चों पर किस तरह का असर पड़ेगा?’