Sonu Sood furious at the media of Aryan Khan’s arrest, said- ‘Don’t be a god yourself, give time to time…’: मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी (Mumbai Drugs on Cruise Case) केस में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गई है। इस पूरे मामले में अदालत ने आर्यन को जमानत देने से मना कर दिया है। ड्रग्स मामले में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद मीडिया में उनको लेकर कई तरह की खबरें चल रही है। स्टारकिड्स होने के कारण वह लगातार चर्चा में बने हुए है। मीडिया में चल रही चर्चाओं के बीच फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर शाहरुख खान का समर्थन किया है।
मीडिया पर निशाना साधते हुए अभिनेता ने लिखा – ‘बच्चे बहुमूल्य होते हैं सत्य तो सामने आने में समय लगता है। खुद भगवान न बनें, समय को समय दें, यह समय है, चेहरे याद रखता है…।‘ देखें पोस्ट-
बच्चे बहुमूल्य होते हैं
सत्य तो सामने आने में समय लगता है।
ख़ुद भगवान न बनें,
समय को समय दें,
यह समय है, चेहरे याद रखता है।— sonu sood (@SonuSood) October 4, 2021
बता दें, सोनू सूद से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor), अभिनेता सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स मीडिया पर अपनी भड़ास और शाहरुख खान को समर्थन करते दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार, एंट्री ड्रग्स एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अचानक मुंबई के तट पर क्रूज में हो रही पार्टी में छापेमारी की थी। इसके बाद आर्यन खान सहित सात अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।