File Pic
File Pic

    Loading

    मुंबई: साउथ अभिनेता विक्रम (South actor Vikram) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें स्वास्थ्य समस्या के चलते चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 56 साल के हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्रम को दिल से जुड़ी बीमारी के चलते भर्ती कराया गया है। विक्रम ने गुरुवार शाम 6 बजे चेन्नई में आगामी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के ट्रेलर लॉन्च में भाग लेना था। खुलासा हुआ है कि स्टार हीरो विक्रम को दिल का दौरा पड़ा था।  चेन्नई से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। जब दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई तो उनके फैंस और फिल्म प्रेमी सदमे में चले गए। उनके फैंस शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। विक्रम ने तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म महान में देखा गया था। उन्हें 2004 में राष्ट्रीय पुरस्कार, सात फिल्मफेयर पुरस्कार, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और तमिलनाडु सरकार का कलैमामणि पुरस्कार भी मिला है।

    अभिनेता विक्रम ने 1990 में अभिनय शुरू किया लेकिन दिसंबर 1999 में फिल्म सेतु में अपनी भूमिका के बाद उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की। ​​फिल्म के लिए, विक्रम ने 20 किलोग्राम वजन कम किया और फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। सेतु के बाद, उन्होंने जेमिनी, समुराई, धूल, कधल सदुगुडु, सामी, पीथमगन, अरुल, अन्नियां, भीमा, रावणन, दीवा थिरुमगल, डेविड, इरु मुगन और महान सहित कई हिट फिल्में दीं।