Aishwarya news bungalow
रजनीकांत ने देखा ऐश्वर्या का नया बंगला (सोशल मीडिया)

साल 2004 में ऐश्वर्या ने एक्टर धनुष से शादी की थी। साल 2022 में कपल ने अलग होने के बारे में सबको बताया। ऐश्वर्या जनवरी 2022 में धनुष का घर छोड़ कर अपने बच्चों समेत रजनीकांत के घर रहने लगी।

Loading

एंटरटेनमेंट डेस्क: सुपर स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बड़ी बेटी ऐश्वर्या(Aishwarya Rajinikanth) समय-समय पर अपने सक्सेस के नए आसमान छू रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बीच फ्रंट बंगला (Beach Front Bungalow) खरीदा है। बेटी का नया बंगला देखकर एक्टर रजनीकांत बहुत खुश और प्रभावित नजर आए।

हाल ही में इंटीरियर का काम चलने के दौरान बंगले का गृह प्रवेश किया गया है। उस दौरान एक्टर रजनीकांत पत्नी के साथ बेटी का नया घर देख कर बहुत खुश हुए और बधाई दी। ऐश्वर्या के नए घर को देखकर रजनीकांत बहुत एक्साइटेड और प्रभावित हैं। उन्हें ऐश्वर्या का नया बंगला बहुत पसंद आया है। ऐश्वर्या बहुत जल्द इस बंगले में शिफ्ट होने वाली है।

Rajinikanth Aishwarya news bungalow
ऐश्वर्या ने पिता रजनीकांत को दिखाया नया घर

साल 2004 में ऐश्वर्या ने एक्टर धनुष से शादी की थी। साल 2022 में कपल ने अलग होने के बारे में सबको बताया। ऐश्वर्या जनवरी 2022 में धनुष का घर छोड़ कर अपने बच्चों समेत रजनीकांत के घर रहने लगी। दोनों ने इसी साल( 2024) में तलाक की अर्जी दी है। अपने सेपरेशन के वक्त ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था।

1/1

ऐश्वर्या ने धनुष से अलग होने पर लिखा पोस्ट

रजनीकांत ने घर का दौरा किया और इंटीरियर डिजाइन की सराहना की है। ऐश्वर्या ने इस बीच फ्रंट बंगले को हर बारीकी पर ध्यान देकर सजाया है। उन्होंने घर को इंटीरियर डिजाइन, संगमरमर की कलाकृतियों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली पेंटिंग से सजाया है। बंगले की कलर थीम मोनोक्रॉमेटिक है।