Pushpa New Song

Loading

मुंबई: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुष्पा 2 का नया गाना ‘पुष्पा-पुष्पा’ का प्रोमो जारी किया गया था। इस बीच इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर मेकर्स ने पुष्पा 2 का लेटेस्ट सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा रिलीज कर दिया गया है। गाने में अल्लू अर्जुन अपने स्टाइल में सबका दिल जीत रहे हैं। मीका सिंह की आवाज में गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

छह भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म का गाना
पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म के पहले गीत को 6 अलग-अलग भाषा में एक साथ रिलीज किया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं। हिंदी में इसे मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने शानदार आवाज में गाया है। साउथ सिनेमा के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर डीएसपी ने पुष्पा 2 के इस गाने को कंपोज किया है। बता दें कि ‘पुष्पा पुष्पा’ नाम के गाने का लिरिकल वीडियो पहले से ही पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है।

कैसा है फिल्म का टीजर
पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखाई दे रहा है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज माइंड ब्लोइंग है। टीजर में जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से अधिक भक्त 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं।

कब रिलीज होगा फिल्म
पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैश्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की लीड स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल हैं। वहीं फिल्म के नए टीजर को देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।