स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

    Loading

    मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Standup comedian Munawwar Farooqui) हमेशा की किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों कॉमेडियन एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियों में आए थे। वह इस शो के विनर भी रहे थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नव्वर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार फिर से कॉमेडियन चर्चा का विषय बने हुए है। अब खबरें हैं कि मुनव्वर का अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला नताशा (Nazila Natasha) से ब्रेकअप हुआ है।  दोनों ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उसके बाद उन्हें अक्सर मुंबई में साथ में घूमते देखा गया। उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘हल्की सी बरसात’ में भी साथ काम किया था।

    बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर और नजीला का आपसी मतभेद के चलते ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन ने उनके रिश्ते पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ‘लॉक अप’ के बाद मुनव्वर ने नजीला से अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सबका ध्यान खींचा। इसके बाद यह जोड़ी सुर्खियों में आ गई। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

    बता दें, लॉक अप से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला नताशा को डेट कर रहे हैं। उन्होंने नाजिला के साथ लॉक अप की सक्सेस पार्टी में भी शिरकत की थी। लेकिन अब दोनों का प्यार भरा रिश्ता टूट गया है।