क्रिसमस ट्री को सजाते हुए सनी लियोन के पति डेनियल ने एक्ट्रेस को अपने कंधों पर बैठाया, देखें Photos

    Loading

    मुंबई: क्रिसमस (Christmas) के बस कुछ ही दिन दूर हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) त्योहारों के जोश में आ रही हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने घर पर तैयारियों की एक झलक शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सनी के पति डेनियल वेबर (Husband Daniel Weber) उन्हें अपने कंधों पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे क्योंकि वह अपने क्रिसमस ट्री पर फिनिशिंग टच दे रही थी।

    सनी ने क्रिसमस ट्री के टॉप पर एक तारा जोड़ा, जिसे टिनसेल, बाउबल्स और अन्य गहनों से सजाया गया था। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वेबर होम में छुट्टियों का मौसम शुरू। क्रिसमस का इंतजार नहीं कर सकती।’ सनी के फैंस को उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस के कई प्रशंसकों ने पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए है। कई यूजर ने उन्हें ‘बेस्ट कपल’ भी कहा हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह क्रिसमस की तैयारी चल रही है क्या?, तो एक अन्य यूजर ने पूछा ‘क्या आप क्रिसमस की तैयारी कर रही हैं?

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    गौरतलब है कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। सनी की फैन फोल्लोविंग भी जबरदस्त है। इसलिए एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही तमिल फिल्‍म ‘ओह माइ गॉड’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमिडी है। फिल्‍म फैमिली एंटरटेनर बताई है। सनी ने ‘बिग बॉस’ शो में हिस्सा लिया था। बिग बॉस से निकलते ही एक्ट्रेस को एक बड़ा मौका मिला था। एक्ट्रेस ने फिल्म जिस्म 2 किया। उसके बाद सनी ने लगतार कई फिल्में कर चुकी हैं। सनी ने अपनी इमेज एडल्ट स्टार से बदलकर एक एक्ट्रेस के तौर पर बनाने में सफल रहीं।