इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की ‘हे सिनामिका’, देखें फिल्म का नया दमदार पोस्टर

    Loading

    Tamil film ‘Hey Sinamika’ to release on big screen on February 25, 2022: दुलकर सलमान, काजल अग्रवाल और अदिति राव हैदरी अभिनीत तमिल फिल्म ‘हे सिनामिका’ 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ही निर्माण कम्पनी ‘जियो स्टूडियोज़’ तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही है। वहीं, क्रोरियोग्राफर वृंदा गोपाल की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

     

    वहीं, ‘जियो स्टूडियोज़’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ इंतजार खत्म…फिल्म ‘हे सिनामिका’ में दुलकर सलमान, याज़हान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।’’ फिल्म का निर्माण ‘जियो स्टूडियोज़’, ‘ग्लोबर वन स्टूडिजोज़’ और ‘वायकॉम18 स्टूडियोज़’ के बैनर तले किया गया है।