मुंबई: पिछले 15 सालों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों मुश्किल में नजर आ रहा है। दया बेन यानी दिशा वकानी की वापसी लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों ने अब इस शो के बॉयकॉट की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘Boycott TMKOC’ का ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसी बीच शो के ऑफएयर होने की खबरें भी सामने आ रही है। मामला बढ़ते देख शो के निर्माता असित मोदी सफाई देने के लिए सामने आए हैं।
This is not fare. Millions of hearts break not only gokuldham basi#BoycottTMKOC #tmkoc @Portalcoin $Portal pic.twitter.com/9ChMp2fiZH
— sandip nandi (@sandip191120) December 3, 2023
असित मोदी ने बताया है कि, ‘यह शो ऑफ एयर नहीं हो रहा है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि शो में दयाबेन की वापसी जरूर होगी। बता दें कि दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभा रही थी पर साल 2017 में उन्होंने शो से दूरी बना ली थी। तभी से फैंस ‘तारक मेहता’ में दिशा वकानी की वापसी की राह ताक रहे हैं। हालांकि मोदी ने ये जरूर कहा कि, ‘शो में दिशा की वापसी नहीं होगी बल्कि उनकी जगह किसी नए एक्ट्रेस की तलाश जारी है।’
Jethalal DARPOK!!😂😂#TMKOC #tmkocworld #Taarakmehtakaooltahchashmah #tmkocepisodes #tmkocfans #gokuldhamsociety #reels pic.twitter.com/W9mDLp413V
— Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (@TMKOC_NTF) November 30, 2023
बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘Boycott TMKOC’ ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार शो में आए बदलावों से काफी आहत हो रहे हैं। उनके चहेते कैरेक्टर्स को रिप्लेस किए जाने की वजह से उनकी चिंता दोगुनी बढ़ गई है। इसी बीच शो को ऑफ-एयर किए जाने की भी खबरें सामने आने लगीं। लोगों के बीच जारी विवाद पर अब असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।