Neha Marda Revealed Daughter Name
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) नेहा मर्दा (Neha Marda) शो ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में गहना की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद अप्रैल, 2023 में प्री-मेच्योर डिलीवरी के जरिए अपनी पहली बेटी को जन्म दी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल के जन्म के दो महीने बाद बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है साथ ही उन्होंने अपनी नन्ही परी की एक झलक भी अपने फैंस को दिखाई हैं।

नेहा मर्दा ने अपनी बेटी का फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए अपनी लाडली का नाम रिवील किया है। नेहा मर्दा ने अपनी बेटी का नाम अनाया अग्रवाल (Anaya Agrawal) रखा है। तस्वीर में अनाया पेट के बल लेटी नजर आ रही है। व्हाइट फ्रॉक और हेयरबैंड में अनाया बेहद क्यूट लग रही है। नेहा मर्दा ने अपनी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मम्मी नेहा और पापा आयुष्मान परिवार में नए सदस्य का स्वागत करते हैं! “अनाया अग्रवाल”। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

गौरतलब है कि एक्ट्रेस नेहा मर्दा फरवरी, 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल संग शादी के सात फेरे ली थीं। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने के बाद एक्टिंग दुनिया से पूरी तरह दूरियां बना ली। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। नेहा मर्दा 2005 में ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो टीवी शो ‘बालिका वधू’, ‘जो इश्क की मर्जी वो रब की मर्जी’, ‘डोली अरमानों की’, ‘पिया अलबेला’ और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ जैसे डेली सोप में नजर आईं।