Divyanka Tripathi On Trollers
दिव्यांका त्रिपाठी की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी अदाकारी से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस को शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) में इशिता नाम से पॉपुलैरिटी मिली है। दिव्यांका अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रही थीं। दिव्यांका के इस वीडियो पर फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहे थे। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। जिसपर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दरअसल, दिव्यांका के इस मार्शल आर्ट मूव्स वीडियो पर ट्रोलर्स ने उन्हें बच्चा पैदा करने की सलाह दी थी। जिसपर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, “इस पोस्ट पर दो तरह के ट्रोलर्स हैं। जो पुरुष महसूस करते हैं कि तारीफ करने से ज्यादा ट्रोल करना सही रहता है। कुछ महिलाएं स्पष्ट रूप से अपने परिवार से ज्यादा मेरे बच्चे पैदा करने को लेकर जुनूनी थीं। फिर आप हैं – एक सुंदर मिश्रित समूह जो प्रयासों में सुंदरता देख रहा है। आप सराहना करते हैं, तार्किक ढंग से सुझाव देते हैं और विनम्रता आपका साथ नहीं छोड़ती। मैं आपको एक विकसित दिमाग, दयालु हृदय और अच्छी परवरिश के लिए बधाई देती हूं।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

2016 में विवेक दहिया से हुई थी शादी 

दिव्यांका त्रिपाठी ने 2016 में अपने शो ‘ये है मोहब्बतें’ के को-स्टार विवेक दहिया से शादी की थी। एक्ट्रेस कई टीवी शोज में अपने दिलकश अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। दिव्यांका के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग्स है। उनके इंस्टाग्राम पर 26.2 मिलियन फैन फॉलोअर्स हैं।