‘बिग बॉस 17’ से ‘कौन बनेगा करोड़पति’15’ तक, इस साल रहा इन रियलिटी शोज का बोलबाला

Loading

नवभारत मनोरंजन डेस्क: टीवी की दुनिया में अक्सर डेली सोप का ही बोलबाला है। टीआरपी लिस्ट में भी डेली सोप्स ही अपना दबदबा बनाए रखते हैं। वैसे तो छोटा पर्दा डेली शॉप के लिए जाना जाता है, लेकिन इस साल रियलिटी शोज ने दर्शकों का रुझान डेली शॉप के प्रति लगभग खत्म कर दिया है। साल 2023 में कई ऐसे रियलिटी शोज आए जिन्होंने डेली सोप को कड़ी टक्कर दी।

Bigg Boss 17

नागिन और अनुपमा जैसे एक-आध डेली शॉप को छोड़ दें तो पूरे साल टीवी पर रियलिटी शोज का ही वर्चस्व रहा। बिग बॉस का मौजूदा सीजन यानी ‘Bigg Boss 17’ की लोकप्रियता बरकरार है। ये शोज टॉप 10 के चार्ट में शुरुआत से ही शामिल है। सलमान खान की होस्टिंग और कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स ने शो को मजेदार बनाया हुआ है।

कौन बनेगा करोड़पति 15

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। शायद इसी वजह से इस शो में दर्शकों की रूचि बनी हुई है। शो में अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर करने तक शो में खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिला है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

झलक दिखला जा 11

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का 11वां सीजन दिलचस्प है। यह शो सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट्स के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी जैसे जज ने और भी मजेदार बना दिया है।  इस सीजन को रित्विक धनजानी और गौहर खान एक साथ होस्ट कर रहे हैं।

एमटीवी रोडीज-कर्मा या कांड

रोडीज का ये सीजन भी काफी सुर्खियों में रहा था। इस सीजन में सोनू सूद होस्ट थे। यूथ बेस्ड रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज-कर्मा या कांड’ 15 अक्टूबर को अपने अंतिम एपिसोड के दौरान वाशु जैन को विजेता घोषित किए जाने के साथ समाप्त हो गया है। लेकिन इस शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया।

खतरों के खिलाड़ी 13

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ ने इस साल भी अपनी सफलता जारी रखी। इस सीजन के विजेता डिनो जेम्स थे। शो में कई जाना-माना चेहरा नजर आए और शो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की।

इंडियन आइडल 14

इंडियन आइडल एक लोकप्रिय रियलिटी शो है जो कई सालों से देश को बेहतरीन सिंगर दे रहा है। अब जल्द ही इसका 14वां सीजन भी शुरू हो गया है। इस सीजन को मशहूर गायक कुमार शानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। वहीं इस बार आदित्य नारायण की जगह हुसैन कुवाजरवाला शो को होस्ट कर रहे हैं।