Sonali Phogat Cremation

    Loading

    मुंबई: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) आज पंच तत्वों में विलीन हो गईं। अदाकारा की इकलौटी बेटी योशधरा ने उन्हें मुखाग्नि दे कर दुनिया से विदा किया। ऋषि नगर स्थित शमशान घाट में उनकी अंतिम विधी की गई। मां की मौत से गमगीन यशोधरा ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया था। इस दौरान वह बिलख-बिलख कर रोती दिखाई दी। सोनाली फोगाट के दाह संस्कार हो रहा था तब निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता सहित पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी पहुंचे थे। 

    बता दें, सोनाली फोगाट अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ 22 अगस्त को गोवा की यात्रा की थी। वह उस रात पार्टी करने के लिए निकली थी और अगले दिन घर वापस आ गई। पहले कहा गया था कि भाजपा नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, लेकिन बाद में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। 25 अगस्त को सोनाली का शव उनके भाई को सौंप दिया गया था। उनका अंतिम संस्कार 26 अगस्त को किया गया। सोनाली फोगट के भाई ने 25 अगस्त को शाम 7.15 बजे गोवा से फ्लाइट ली थी। वह बीती रात हरियाणा के हिसार पहुंचे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 26 अगस्त को हिसार स्थित उनके फार्म हाउस में किया गया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BHN न्यूज़ (@bhnnews)

    सोनाली फोगट का जीवन और करियर

    सोनाली सिंह फोगट फतेहाबाद जिले के भूथन गांव की रहने वाली थी।  उनकी शादी हिसार के हरिता के संजय फोगट से हुई थी। दिसंबर 2016 में जब सोनाली मुंबई में थी तब उनकी भी उनके खेत में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार में अब सात साल की एक बेटी है। सोनाली हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थी। उन्होंने आठ साल पहले दूरदर्शन के लिए हरियाणवी शो की एंकरिंग करके अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक अम्मा में एक बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने नवाब शाह की पत्नी की भूमिका निभाई।