Sam Bahadur
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) की शूटिंग को स्टार्ट कर दिया हैं। यह एक बायोपिक फिल्म हैं। इस फिल्म के शूटिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अपने मुख्य किरदार में हैं। पहली बार विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। जिसके किरदार में विक्की कौशल नजर आएंगे।

    इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। वहीं रोनी स्क्रूवाला इसको प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के शूटिंग सेट से विक्की कौशल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जिसमें फिल्म के सभी कलाकार वर्किंग मोड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिग्गज कवि गुलजार की भी एक झलक देखने को मिलती हैं। जिसके सेट पर आने पर विक्की कौशल ने उनका आशीर्वाद लिए। इतना ही नहीं इस फिल्म में विक्की कौशल के किरदार की भी एक झलक देखने को मिली हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    उनके इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। वो इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया और दिया मिर्जा ने भी लाइक किया हैं साथ ही बेस्ट विशेस भी दी हैं। उनके इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया हैं। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।