मनोज वाजपेयी, रवि किशन समेत इन सितारों ने फैंस को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

    Loading

    मुंबई: छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार पिछले 2 दिनों से मनाया जा रहा है। आज तीसरा दिन हैं। आज त्यौहार का मुख्य दिन है। छठ पूजा का ये त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा भी कहा गया है की इस दिन माता छठी(सूर्य की पत्नी) की पूजा होती है। इस पूजा के जरिये हम भगवान सूर्य को धन्यवाद देते हैं और उनसे अपने अच्छे स्वास्थ्य और रोग मुक्त रहने की कामना करते है। छठ पूजा दो बार मनाई जाती है एक बार चैत्र दूसरी बार कार्तिक मास में भी मनाया जाता हैं।

    ऐसे में आज के दिन कई बॉलीवुड और भोजपुरी सेलेब्स इस दिन फैंस को विश करके उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स आज के इस पावन दिन पर अपने फैंस किया हैं। 

    एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी अपने फैंस को विश करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘, ‘छठपूजा अविरल, छठी माई सबके मनोकामना पूरा करें।’

    भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व। “छठ पूजा” के अवसर पर समस्त देशवासियों,श्रद्धालुओं व माताओं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। तप और समर्पण के इस पावन पर्व पर सृष्टि के पालनकर्ता सूर्यदेव एवं छठी मईया से आप सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। जय छठी मईया।’

    भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने लिखा- ‘आप सभी को आस्था, पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।’