Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) का जन्मदिन। उनका जन्म आज यानी 26 सितंबर को हुआ था। अर्चना ने 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। अर्चना ने अपने करियर में सपोर्टिंग रोल ज्यादा किया है। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।  

    अर्चना ने परमिट सेठी से 1992 में शादी की थी। दोनों की शादी को 27  साल के ज्यादा हो चुके हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्चना की परमीत से दूसरी शादी थी। इतना ही नहीं अर्चना का तो तलाक के बाद प्यार पर से ही विश्वास उठ चुका था। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता जिंदगी भर का साथ बन गया। 

    कहा जाता है की अर्चना का दिल परमीत की सुंदरता और विचारों पर आ गया था।  अर्चना और परमीत ने शादी से पहले लिव इन में रहने का फैसला किया। दोनों ने जिस वक्त लिव इन में रहने का फैसला किया था उस वक्त यह काफी बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।

    शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा- ‘शादी एक नाम है जो किसी रिश्ते को एक नाम देता है। यह प्यार का बंधन है, इस रिश्ते में इंसान एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकता है। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था उस वक्त हम इसका परिणाम भी जानते ते लेकिन हम दोनों एक दूसरे का साथ दिया, सब कुछ अच्छा रहा उसके बाद हमने अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए शादी करने का फैसला किया।’