Happy Birthday Zeenat Aman
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) और पूर्व फैशन मॉडल (Fashion Model) ज़ीनत खान (Zeenat Khan) का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई (Mumbai) में एक मुस्लिम पिता अमानुल्लाह खान और एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण मां वर्धिनी कारवास्ते के घर में हुआ था। उन्हें ज़ीनत अमान के नाम से भी जाना जाता है। ज़ीनत अमान ने महज 19 साल की उम्र में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। साल 1970 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट और मिस एशिया पैसिफ़िक इंटरनेशनल पेजेंट दोनों जीते। उसके बाद वो साल 1970 से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। वो साल 1970 में ‘द एविल विदिन’ और 1971 में ‘हलचल’ में नजर आईं थीं।

    उसके बाद वो ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में दिखाई दी। इस फिल्म में उन्हें काफी सफलता मिली। जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार और बेस्ट एक्ट्रेस का बीएफजेए पुरस्कार हासिल किया। उसके बाद वो ‘यादों की बारात’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘अजनबी’, ‘वारंट’, ‘चोरी मेरा काम’, ‘धरम वीर’, ‘छैल्ला बाबू’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘द ग्रेट गैम्बलर’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘डॉन’, ‘अब्दुल्ला’, ‘अलीबाबा और 40 चोर’, ‘कुर्बानी’, ‘दोस्ताना’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘लावारिस’, ‘महान’, ‘पुकार’, ‘जागीर’ और ‘तीसरी आंख’ जैसी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। ज़ीनत अमान ने साल 1978 में गुपचुप तरीके से एक्टर संजय खान से शादी की।

    संजय खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं हुआ था। इतना ही नहीं उनके 4 बच्चे भी थे। दोनों ने फिल्म ‘अब्दुल्ला’ की शूटिंग के दौरान ही शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच रोज-रोज झगड़े होने शुरू हो गए। संजय खान अक्सर ज़ीनत अमान को मारते-पीटते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार तो संजय खान की पिटाई की वजह से ज़ीनत अमान ने अपने एक आंख की रोशनी को भी हमेशा के लिए खो दिया। इस पिटाई के दौरान संजय खान की पहली पत्नी जरीन खान भी वहां मौजूद थी।

    साल 1979 में ज़ीनत अमान ने इस शादी को रद्द कर दिया गया था। बाद में ज़ीनत अमान ने साल 1985 में एक्टर मज़हर खान से शादी की। शादी के 13 साल बाद साल 1998 में अभिनेता मज़हर खान की मृत्यु हो गई। मज़हर खान के साथ ज़ीनत अमान के दो बेटे फिल्म निर्देशक अजान खान और संगीतकार ज़हान खान हैं। मज़हर खान की मृत्यु के बाद से ज़ीनत अमान अपने बेटों के साथ रहती है।