Happy Birthday Pallavi Joshi

    Loading

    मुंबई : पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। ये एक इंडियन (Indian) एक्ट्रेस (Actress) के साथ-साथ मॉडल (Model) और फिल्म निर्माता (Film Producer) भी है। पल्लवी जोशी का जन्म 4 अप्रैल 1969 को मुंबई में हुआ था। आज अभिनेत्री अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। पल्लवी जोशी ने हाल ही में रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में राधिका मेनन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वो नकारात्मक रोल प्ले की है। दर्शक उनके किरदार की तारीफें कर रहे है।

    उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बड़ी छोटी उम्र से ही स्टेज पर काम करना शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जमीनी स्तर से की थी और अपने कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगाव से वो आज इस मुकाम पर है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने फिल्मी करियर में अपना पहला कदम फिल्म ‘वो छोकरी’ से रखी थी। वो एक टेलीविजन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ लिटिल चैंप्स को भी होस्ट कर चुकी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pallavi Joshi (@pallavijoshiofficial)

    एक रॉक कॉन्सर्ट में पल्लवी जोशी की मुलाकात फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री से हुई जहां से उनके बीच लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद वो दोनों तीन साल तक एक दुसरे को डेट किए। 28 जून 1997 में वो एक दुसरे के साथ शादी के सात फेरें ली। पल्लवी जोशी अब तक कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है। जिसमें फिल्म ‘पनाह’, ‘दाता’, ‘तहलका’, ‘झूठी शान’, ‘सूरज का सातवां घोड़ा’, ‘प्रेम म्हणजे प्रेम म्हणजे प्रेम असतं’ जैसी कई फिल्में शामिल है।