मुंबई: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी पहली बार लव रंजन (Luv Ranjan) की आने वाली फिल्म के लिए एक साथ दिखाई देगी। यह अगले साल यानी 8 मार्च, 2023 को होली पर रिलीज होगी। मेकर्स ने अभी तक रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का नाम तय नहीं किया है। इस समय फिल्म की पूरी टीम दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से फिल्म के सेट से एक नया वीडियो लीक हो गया है, जिसमें रणबीर और श्रद्धा के डांस सीक्वेंस की शूटिंग करते दिखाई दे रहे है।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के रिहर्सल का एक वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल हो गया है। इस वीडियो में रणबीर और श्रद्धा को एथनिक आउटफिट पहने नजर आ रहे है। अभिनेता इस दौरान ब्लू कलर के में दिखाई दिए यहीं श्रद्धा येलो कलर की साड़ी में दिखाई दी। ऐसा लग रहा था कि शूटिंग एक भव्य स्थान पर हो रही है, जिसमें कई बैकअप डांसर और एक असाधारण सेट है। गाने को किसी हवेली में शूट किया जा रहा है और यह किसी शादी के सीन का है। इसमें एक विशाल लॉन भी है।
#ShraddhaKapoor & #RanbirKapoor shooting for a song for their upcoming untitled next! 💥#LuvRanjan pic.twitter.com/qYLgdJiHX2
— Aarohi ♡ (@shrazaarohi) March 17, 2022
म,मिली जानकारी के अनुसार, निर्माता बोनी कपूर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह बोनी कपूर का बॉलीवुड में डेब्यू होगा। डिंपल कपाड़िया को रणबीर की मां की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है। लव रंजन को ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।