Jawan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने साल 2023 को अपने नाम कर लिया है। अभिनेता एक लंबे समय के बाद पर्दे पर अपनी एंट्री करने जा रहे है, लेकिन उनकी ये एंट्री काफी जोरदार साबित होने वाली है, क्योंकि किंग खान की एक के बाद एक फिल्में लाइन में हैं। जिससे उनके फैंस के खुशी का ठीकाना नहीं हैं। इसके बावजूद अभी भी अभिनेता अपने आगामी फिल्म को लेकर नए-नए पत्ते खोल रहे है। जिसे देख और सुनकर उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे है। उनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ इन दिनों काफी चर्चा में है।

    जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से फिल्म में शाहरुख खान के खतरनाक लुक को लेकर लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है। वहीं किंग खान के इस फिल्म का तार सीधा टॉलीवुड से जुड़ा है। जिससे दर्शकों के इस फिल्म को देखने की व्याकुलता और बढ़ गई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी अपने मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और राणा दग्गुबाती भी अपने अहम किरदार में दिखाई देने वाले है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    वहीं अब अपडेटेड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की भी एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में वो बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती को रिप्लेस करके अपनी शानदार एंट्री करने जा रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म के मेकर्स ने राणा दग्गुबाती संपर्क किया, लेकिन उनके पास डेट्स न होने के कारण वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति फिल्म ‘जवान’ में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फिल्म ‘जवान’ का निर्माण रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूस कर रही है। ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की पहली फिल्म है। जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म ‘जवान’ 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।