Photo: Twitter
Photo: Twitter

    Loading

    मुंबई: नेटफ्लिक्स (Netflix) की सबसे लोकप्रिय और ट्रेंडिंग वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ (Money Heist) के सभी फैंस के लिए खुशखबरी है। फैंस इस सीरीज का काफी लंबे वक़्त से इंतजार कर रहे थे। सभी जानते हैं कि मनी हाइस्ट इस साल की सबसे पसंदीदा सीरीज बन गई है। इस वेब सीरीज के हर सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया है। इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है क्योंकि सीरीज में जबरदस्त सस्पेंस है। मनी हाइस्ट सीजन 4 ऐसे मोड़ पर आकर खत्म हुआ था, जहां एलिसिया प्रोफेसर को पकड़ने में कामयाब होती हैं। 

    ऐसे में आज यानी 3 सितंबर को इस का आखिरी सीजन रिलीज होने जा रहा है। मनी हाइस्ट का 5 सीजन भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस क्राइम वेब सीरीज का फैंस को लम्बे समय से बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस को जानकर ये ख़ुशी होगी कि मनी हाइस्ट 5 वॉल्यूम 1 शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। गौतलाब है कि आखिरी सीजन 2 भागों में पेश किया जा रहा है। इसका पहला भाग आज पेश किया जाएगा जब दूसरा वॉल्यूम 3 दिसम्बर को रिलीज होने वाला है। 

    आपको बता दें हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक इस वेब सीरीज से रिलेटेड एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें एक्टर अल्वारो मोर्टे (Álvaro Morte) उर्फ प्रोफेसर कुर्सी पर चैन से बंधे हुए हैं। प्रोफेसर को पकड़ने में इंस्पेक्टर एलिसिया सिएरा (Alicia Sierra) कामयाब दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर तो लग रहा है कि, मास्टरमाइंड प्रोफेसर अपनी सभी प्लानिंग में फेल हो जाते हैं। लेकिन ये सिर्फ हमारा अनुमान है।