69वां बर्थडे मना रहे बप्पी लाहिड़ी आखिर क्यों पहनते हैं इतनी ज्वैलरी? खुद किया था बड़ा खुलासा

    Loading

    Why does Bappi Lahiri, who is celebrating the 69th birthday, wear so much jewellery? Had himself made a big disclosure: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म  27 नवंबर 1952 को जलपाईगुड़ी में हुआ था। सिंगर अपने काम के अलावा अपनी ज्वैलरी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बप्पी लाहिड़ी जभी किसी इवेंट या फिर बॉलीवुड पार्टियों में जाते है वहां वह भारी-भरकम ज्वैलरी पहनकर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बप्पी दा आखिर क्यों इतना सोना पहनते हैं? चलिए आपको बताते है- 

    सिंगर बप्पी लाहिड़ी ने खुद दिए अपने मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि ‘हॉलीवुड में एलविस प्रेस्ली अक्सर अपने गले में सोने की चेन पहनना पसंद करते थे और मुझे वो काफी पसंद थे। उस दौरान मैंने के सपना देखा था कि मैं एक सक्सेसफुल इंसान होता हूं तो लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि मनाउंगा। इसके बाद जब मेरी किस्मत बदली तो मैंने सोना पहनना शुरू किया। सोना मेरे जीवन में मेरे लिए काफी लकी रहा है।’ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bappi Lahiri (@bappilahiri_official_)

    साल 2014 में जब बप्पी लाहिड़ी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के मन बनाया तब उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। इसके मुताबिक़ ‘बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है।