चेहरे की झुर्रियों को छुपाने के लिए फ़ायदेमंद है यह होम मेड फेस पैक्स

एक महिला के लिए उनका चेहरा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। चेहरे पर एक दाग भी दिख जाए तो महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। ऐसे में अक्सर बढती उम्र के साथ महिलायों के चेहरे पर झुर्रिया आ जाती है।

Loading

एक महिला के लिए उनका चेहरा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। चेहरे पर एक दाग भी दिख जाए तो महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। ऐसे में अक्सर बढती उम्र के साथ महिलायों के चेहरे पर झुर्रिया आ जाती है। इस झुर्रियों को छुपाने के लिए अक्सर महिलाएं बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे होम मेड पैक्स लेकर आए है। जिनकी मदद से आप घर पर ही बेहद आसानी से इन झुर्रियों से निजात पा सकती है। 

​मेथी फेस मास्क
मेथी का फेस मास्क चेहरे पर आई हुई को कम करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही चेहरे पर आई हुई टैन को भी कम करने में मदद करता है। इसके कारण आपकी त्वचा में एक अलग सी चमक आ जाती है। यह फेस मास्क बनाने के लिए एक छोटा कप मेथी के दानों को अच्छे से बारीक़ पीसकर उसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाए। इन दोनो एक अच्छा पेस्ट बनाए। यह पेस्ट आप अपने चेहरे पर करीब 20 मिनिट तक लगाये रखे। इसके बाद इस मास्क को ठंडे पानी से धो डाले। यह मास्क बेहद जल्दी आपकी चेहरे पर निखार ले आएगा। यह मास्क आप हफ्ते में में 3-4 बार लगा सकते हैं।

ऑरेंज पील फेस मास्क
यह मास्क आपके सुंदर से चेहरे पर झुर्रिया आने से बचा सकता है। इस आसन फेस मास्क को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को 1 चम्मच चंदन पाउडर के साथ मिलाएं।इसके बाद इसमे जरुरत के अनुसार गुलाब जल मिलकर इसे अच्छे से मिक्स करे। इसके बाद यह फेस मास्क करीब 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखे। यह मास्क जब पूरी तरह सुख जाए। तो इसे ठंडे पानी से धो ले। यह फेस मास्क आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते है। 

​कॉफी फेस मास्क
कॉफ़ी जितनी खाने के लिए उपयुक्त होती है , उतनी हे वह आपके चेहरे के लिए भी फ़ायदेमंद साबित होती है। बता दे कॉफी में कैफीन होता है, इसके वजह से चेहरे की कोशिकाओं को UV रेडिएशन के प्रभाव से बचाता है। यह चेहरे से फाइन लाइन्‍स को मिटाने की कोशिश करता है। इस फ़ायदेमंद फेस मास्क बनाने के लिए 1 चम्‍मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच कोको और1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। फिर इस फेस मास्क को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाए। इसके बाद यह फेस मास्क सुख ने के बाद इसे अच्छे से धो लें।