आज़माएं यह ट्रेंडी मंगलसूत्र  ब्रेसलेट और पाएं शानदार लुक

Loading

किसी भी शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है। मंगलसूत्र शादीशुदा महिलाओं के सुहाग का प्रतिक होता है। पहले महिलाएं सिंपल काले मोतियों का मंगलसूत्र पहनती थीं, लेकिन आजकल फैशनेबल दौर में महिलाएं अब सिंपल मंगलसूत्र पहनने के बदले स्टाइलिश डिज़ाइन वाले मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं। वहीं अब महिलाएं मंगलसूत्र ब्रेसलेट या रिंग्स पहन रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सबसे पहले मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने नज़र आईं थी। तब से ही मंगलसूत्र ब्रेसलेट का ट्रेंड शुरू हुआ है।  

शिल्पा शेट्टी द्वारा पहना गया मंगलसूत्र  ब्रेसलेट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, बी टाउन की फैशनेबल और स्टाइलिश  एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर आती हैं। शिल्पा शेट्टी को कई बार मंगलसूत्र ब्रेसलेट में देखा गया है। शिल्पा का कहना है कि मंगलसूत्र ब्रेसलेट को वह किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर शॉर्ट ड्रेस के साथ मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने नज़र आती हैं।

यह है कुछ ट्रेंडी मंगलसूत्र  ब्रेसलेट डिज़ाइन-

अक्षर वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट-

मंगलसूत्र ब्रेसलेट में आप अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर का डिज़ाइन पहन सकती हैं। अगर आप गले में मंगलसूत्र नहीं पहन सकती हैं, तो आप हाथ में इस तरह के स्टाइलिश डिज़ाइन वाले ब्रेसलेट को कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिज़ाइन- 

आजकल ज़्यादातर लड़कियां शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना पसंद नहीं करती हैं। मंगलसूत्र सुहाग की निशानी होती है, जिसे महिलाओं को पहनना पड़ता है, इसलिए इन दिनों मंगलसूत्र ब्रेसलेट का काफी ट्रेंड है। जिसे आप कैरी कर सकती हैं। स्टाइलिश डिज़ाइन में कई तरह के मंगलसूत्र ब्रेसलेट होते हैं, जो काफी खूबसूरत होते हैं।    

नग वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट-

नग वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट दिखने में काफी आकर्षक नज़र आते हैं। इन्हें पहनकर आप किसी पार्टी के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन सकती हैं। नग वाले मंगलसूत्र ब्रेसलेट आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। यह स्टाइल और ट्रेडिशन का उत्तम कॉम्बिनेशन है।