Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आम का फल गर्मी के मौसम में होता है। यह एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। अगर इसकी चटनी की बात की जाए तो यह बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। चलिए जानें कैसे बनाई जाए आम की चटनी…  

    सामग्री

    • 500 gm कच्चे आम
    • 500 gm चीनी
    • 1 चम्मच अदरक पाउडर
    • 1 चम्मच सादा  नमक स्वादानुसार
    • 1चम्मच किशमिश
    • 1 चम्मच काला नमक
    • 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

    विधि-  
    आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से पानी से धोकर सुखा लें। अब आम को छील लें और छोटे -छोटे टुकड़ों में काटकर गुठली अलग कर दें और आम के गूदे को एक प्लेट में निकालकर रख दें। अब आम के गूदे को पानी में डालकर गैस स्टोव पर उबलने के लिए रख दें। कुछ देर बाद आम के टुकड़े नरम हो जाएंगे उनको स्पून की मदद से मैश कर लें। इतना करने के बाद उसमें काला नमक, अदरक पाउडर, चीनी और सादा नमक डालें।

    सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। जब तक सारा मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए, तब तक पकाएं। इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल लें। अब गैस बंद कर दें और चटनी को बाउल में निकाल लें। अब इसमें गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो चटनी को छन्नी से छान भी सकते हैं। चटनी में किशमिश मिलाएं और कुछ देर के लिए रख दें। कुछ समय में किशमिश फूल कर मोटी हो जाएगी।

    चटनी को खाने के साथ परोसें या आप चाहें तो इसे किसी डब्बे में भरकर भी रख सकते हैं। यह महीनों तक ख़राब नहीं होगी और आप जब चाहें इसे खा सकते हैं।