accident
File Photo

Loading

गडचिरोली. तेज रफ्तार होनेवाले बोलेरो वाहन के टक्कर में दुपहियासवार कए व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दुसरा व्यक्ति गंभिर रूप से घायल होने की घटना शनिवार, 23 जनवरी को रात 10.45 बजे के दौरान गडचिरोली-चंद्रपूर मार्ग पर के पुलखल गांव समिप के सारडा राईस मिल के पास घटी. मृतक का नाम गोकुलनगर निवासी रमेश विश्वनाथ चुधरी (50) है. वहीं घायल का नमा विजू हरी जवादे है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश व विजू यह दोनों एम.एच. 33 वी 3599 क्रमांक के दुपहिया से पुलखल की ओर जा रहे थे. इस दौरान सारडा राईस मिल समिप एम.एच. 33 टी 0221 क्रमांक के तेज रफ्तार होनेवाले बोलेरो वाहन ने उनके दुपहिया को जोरदार टक्कर मारी. जिसमें रमेश व विजू यह दोनों दुपहिया से निचे गिरे. इस दुर्घटना में रमेश चुधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईद्व वहीं विजू जवादे यह गंभिर रूप से घायल हुआ. दुर्घटना होते ही बोलेरो वाहनचालक घटनास्थल से फरार हो गया. गंभीर घायल विजू जवादे केा उपचार हेतु गडचिरेाली के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. गडचिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया होकर आगे की जांच पुलिस कर रही है.