Naxal
File Photo

Loading

गडचिरोली. भामरागढ तहसील अंतर्गत कोठी में पुलिस जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया। यह घटना आज शुक्रवार की सुबह 8 से 8.30 बजे घटी है। शहीद जवान का नाम दुशांत नंदेश्वर और घायल दिनेश भोसले है।

भामरागढ एसडीपीओ कार्यालय अंतर्गत आने वाले कोठी पुलिस मदद केंद्र के पुलिस जवान आज सुबह पास के किराना दूकान में सामान लेने गए थे जहां नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें दुशांत की मौत हो गई और दिनेश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हास्पिटल में दाखिल किया गया है।