naxal
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    गडचिरोली: महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में एक नक्सल दंपति ने आत्समर्पण किया। उन पर संयुक्त रूप से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

    जानकारी अनुसार, विनोद उर्फ मनीराम बोगा (32) और उसकी पत्नी कविता उर्फ सत्तो कोवाची (33) के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विनोद बोगा गडचिरोली के बोतेजरी का निवासी है और वह माओवादियों के कोरची दलम का क्षेत्रीय समिति सदस्य था एवं उस इकाई के लिए डॉक्टर के तौर पर काम करता था।

    पुलिस ने बताया कि, बोगा हत्या के 13 तथा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के 21 मामलों में वांछित था तथा उसके ऊपर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी टीपागढ़ दलम की सदस्य थी और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। कविता पुलिस और माओवादियों के बीच हुई पांच मुठभेड़ की तथा आगजनी की एक वारदात में वांछित थी। पुलिस के मुताबिक, इस दंपति ने गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के समक्ष समर्पण किया।