Lightning in Chamorshi

Loading

चामोर्शी. बेमौसम बरसात के बीच अचानक घर के समीप गाज गिरने से महिला घायल होने की घटना तहसील के कुनघाडा रै. ग्रापं अंतर्गत आनेवाले गोवर्धन में बुधवार को घटी। घायल घायल महिला का नाम मंदाबाई रवींद्र गेडाम (42) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनघाडा रै. परिसर में बुधवार को बिजली की गडगडाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। इस दौरान गोवर्धन में रविंद्र गेडाम पत्नी व पुतत्रियों के साथ घर पर थे कि अचानक उनके घर के पीछे 20 मीटर दूरी पर गाज गिरी।

गाज के तेज झटके घर में रहनेवाले मंदाबाई गेडाम यह घायल हो गई। वहीं घर की टीवी व अन्य साहित्य भी जल गए। जिससे गेडाम का हजारों रूपयों का नुकसान हुआ है। घायल महिला मंदाबाई को गांव के ही निजी अस्पताल में उपचारार्थ दाखिल किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी ने पंचनामा किया है।