Image: Google
Image: Google

    Loading

    -सीमा कुमारी

    लहसुन मसालों में प्रयोग किया जाने वाला एक प्रकार का मसाला है। जिसका प्रयोग सब्जी में स्वाद के लिए और दाल में तड़का लगाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होते हैं। अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो लहसुन की चाय डायबिटीज रोगियों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। चलिए जानें लहसुन की चाय किस प्रकार डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है…

    विधि- 
    लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पानी लेकर उबाल लें। इसके बाद अदरक, काली मिर्च और लहसुन की कली लेकर अच्छी तरह से पीसें या कूट लें। और स्वादानुसार नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। यह लहसुन वाली चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।

    लहसुन की चाय पीने के अनगिनत फायदे हैं..

    • लहसुन में विटामिन सी पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। साथ ही शरीर को स्वस्थ और कार्यशील रखती है।
    • यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है।
    • लहसुन की चाय श्वसन संबंधी बीमारियों से बचा सकती है। इसका सेवन करने से बुखार और खांसी से राहत मिल सकती है।
    • यह एक एंटीबायोटिक ड्रिंक है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के अलावा कई तरह के फ्लू से भी बचाती है। खासकर सर्दियों में तो लहसुन की चाय बहुत ही फायदेमंद हो सकती है।
    • लहसुन की चाय डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम होता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करती है।

    नोट: इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले किसी डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।